TVS Apache RR 310 Detail | Price | Mileage | Reviews | in Hindi
TVS Apache RR 310 Detail | Price | Mileage | Reviews | in Hindi
टीवीएस की बाइक अपाचे RR 310 भारत में लॉन्च हो गई है। टीवीएस के इस बाइक के फ्रंट में 300 एमएम और रियर में 240 एमएम का ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. सेफ्टी के लिए इस बाइक में एबीएस सिस्टम भी है. टीवीएस अपाचे आरआर 310 बाइक में ड्युअल-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं| रेड और मैट ब्लैक कलर में पेश की गई इस बाइक की कीमत 2.05 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
इस बाइक में 180 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस दी गई है. इस बाइक का वजन 130 किलो है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है. यह बाइक 0-100 की स्पीड सिर्फ 7.17 सेकंड्स में पा लेगी. TVS मोटर ने यह भी दावा किया है कि यह बाइक सिर्फ 2.9 सेकंड्स में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार पकड़ सकती है.
इस बाइक के फीचर्स की बात करें तो फ्रंट में आप उल्टे कायाबा फॉर्क देखेंगे और रियर मोनोशॉक है. दोनों चक्कों में डिस्क ब्रेक है और इसमें डुअल चैनल ABS भी दिया गया है. इस बाइक में आपको पूरी तरह से डिजिटल कंसोल दिया गया है जिसमें लैप टाइमर भी दिया गया है. इस बाइक में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं. खास बात ये है कि इंडीकेट्स भी एलईडी के हैं जिसकी वजह से रात में यह आकर्षक दिखता है.

Comments
Post a Comment